• Fri. Mar 27th, 2026

मां से बिछड़े 4 साल के मासूम को मंगलौर पुलिस ने परिजनों से मिलाया

ByAkeel Ahmad

Feb 25, 2023

मंगलौर

मंगलौर कस्बा पुलिस और एक युवक की वजह से एक 4 साल के मासूम के परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लोट आई। मां से बिछड़े 4 साल के मासूम को मंगलौर कस्बा पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने मंगलौर पुलिस का शुक्रिया अदा किया। मोहल्ला पठानपुरा निवासी आस मोहम्मद का 4 वर्षीय पुत्र अपनी मां के साथ साथ डॉक्टर के गया था। लेकिन वहां से मासूम मां से बिछड़ गया और रोने लगा। एक स्थानीय युवक ने मासूम से पूछा लेकिन बच्चा कुछ नहीं बता रहा था। मासूम को लेकर युवक लेकर कई जगह गया लेकिन उसके परिजनों का पता नहीं चल पाया। उसके बाद युवक मासूम बच्चे को पुलिस चौकी लेकर आ गया। बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर डाले गए । पुलिस ने मासूम बच्चे के परिजन को ढूंढने की कोशिश शुरू कर दी। कुछ घंटों बाद मासूम बच्चे के परिजन पुलिस चौकी पहुंचे। परिजनों को देखकर मासूम बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लौट आई । बच्चे को पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मासूम बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने मंगलौर पुलिस और युवक का शुक्रिया अदा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published.