मंगलौर
गोवंश स्क्वायड व मंगलौर कोतवाली की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित मांस के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लगभग 250 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया है। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम को सूचना मिली की लाठर देवा शेख गांव में गन्ने के खेतों में कुछ व्यक्ति संरक्षित पशु का कटान कर रहे हैं। सूचना पाकर मंगलौर कोतवाली से उप निरीक्षक हाकम सिंह को लेकर गोवंश स्क्वाड टीम ने गन्ने के खेतों में दबिश दी। मौके से दो व्यक्ति आस मोहम्मद उर्फ आशु वह सलमान निवासी ग्राम नगला कुबड़ा को गिरफ्तार किया गया। जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। टीम ने मौके से लगभग 250 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस व उपकरण भी बरामद किए। चारों आरोपियों के खिलाफ मंगलौर कोतवाली में गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। टीम में उप निरीक्षक आशीष कुमार, उप निरीक्षक शरद सिंह, उप निरीक्षक हाकम सिंह (कोतवाली मंगलौर), हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, कॉन्स्टेबल परवीन सैनी, कांस्टेबल राजेंद्र, कॉन्स्टेबल तेजपाल शामिल रहे
