रूडकी
हाल ही में एआरटीओ ऑफिस रुड़की के बाहर जाली इंश्योरेंस बनाने की सूचना पर एसटीएफ़ की टीम की बड़ी कार्रवाई से पूरे हरिद्वार जनपद में हड़कंप मचा रहा। एसटीएफ टीम की छापेमारी के दौरान काफी फर्जी इंश्योरेन्स बरामद किए गए थे। एसटीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। ये गिरोह फर्जी तरीके से कम कीमत में जाली इंश्योरेंस बनाया करते थे। एआरटीओ दफ्तर के बाहर फर्जी इंश्योरेंस बनाने की घटना के बाद उप संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी भी सख्ते में है। जिसके चलते एआरटीओ रुड़की एल्विन रॉक्सी ने टीम के साथ मिलकर एआरटीओ दफ्तर के बाहर बनी सभी दुकानों पर छापेमारी की। एआरटीओ एल्विन रॉक्सी ने बताया की हाल ही में एआरटीओ दफ्तर के बाहर फर्जी इंशोयरेंस बनाने वाले गिरोह का भांडा फोड़ किया गया है जिसमे दो आरोपियों को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार भी किया है। दफ्तर के बाहर हो रही ऐसी गतिविधियों पर परिवहन विभाग सख्ती के साथ नज़र बनाए हुए है। दफ्तर के बाहर इस तरह की गतिविधियां करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ रुड़की ऑफिस के बाहर दुकानों पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने की छापेमारी
