• Sun. Mar 29th, 2026

युवक ने फांसी पर लटक कर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

ByAkeel Ahmad

Mar 7, 2023

भगवानपुर

भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर में एक युवक ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। थाना भगवानपुर प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि चौकी कालीनदी को सूचना मिली कि रायपुर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है । पुलिस मौके पर पहुंची। । मृतक आशीष पुत्र ओमपाल निवासी रायपुर थाना भगवानपुर उम्र करीब 20 वर्ष जो अपने मौसा के यहां रहता था। मृतक आशीष के मौसा शीशपाल ने मृतक को बचपन में ही गोद ले लिया था। मृतक अपने मौसा के साथ रायपुर में रहता था। मृतक का रात में परिवार जिनके साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.