• Sun. Mar 29th, 2026

भगवानपुर पुलिस ने अवैध स्मेक के साथ एक आरोपी को दबोचा

ByAkeel Ahmad

Mar 7, 2023

 

भगवानपुर

नसे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। भगवानपुर पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। पुलिस ने अवैध स्मेक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि हल्लू माजरा चौक से एक ग्रे कलर की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भगवानपुर की तरफ आ रही है, जो संदिग्ध है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सिकरौढा रोड़ नवाब फार्म हाउस के पास चैकिंग के दौरान आरोपी तौय्यब पुत्र फजलु रहमान निवासी ग्राम रोला हेडी निवादा स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 8.78 ग्राम अवैध स्मैक, एक डिजिटल तराजू व 700 रुपए पुलिस ने बरामद किये। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है। काफी समय से स्मैक खरीदने व बेचने का काम करता है। स्मैक बेचकर अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस टीम में उप0नि0 ऋषिकांत पटवाल, हे0का0 विनोद कुंडिलिया, का0 उबैद उल्ला, का0 राहुल कुमार शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.