• Fri. Mar 27th, 2026

सड़क पार करते समय साइकिल सवार को कार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान साइकिल सवार की मौत

ByAkeel Ahmad

Mar 10, 2023

भगवानपुर

सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को कार ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भगवानपुर टोल प्लाजा के पास साइकिल पर सवार व्यक्ति शिव कुमार (58) निवासी जसमोर थाना बेहट जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश साइकिल से सड़क क्रॉस करते हुए कार से टक्कर लग गई। जिसमें साइकिल सवार शिवकुमार को गंभीर चोटें आई। जिसको 108 से उप जिला चिकित्सालय रुड़की भिजवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान घायल की मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.