• Fri. Mar 27th, 2026

कार और मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत, दो की मौत

ByAkeel Ahmad

Mar 8, 2023

मंगलौर

मंगलौर के लहबोली गांव में देवबंद रोड पर एक मोटरसाइकिल और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया। जहाँ उपचार के उसकी भी दौरान मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलौर के लहबोली गांव में कार और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। 29 वर्षीय अमित उर्फ कल्लू पुत्र तेजपाल निवासी लहबोली की मौत हो गई और 24 वर्षीय विकास पुत्र उदय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको हायर सेंटर रेफर किया गया । जहां उसकी भी मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के बाद गांव वालों ने देवबंद मार्ग पर जाम भी लगा दिया। मौके पर पहुंचे सी ओ मंगलौर पंकज गैरोला ने गांव वालों को समझा कर जाम को खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published.