• Sun. May 31st, 2026

मंगलौर में सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय अधेड़ को कार ने मारी टक्कर, मौत

ByAkeel Ahmad

Mar 16, 2023

मंगलौर। दिल्ली हरिद्वार मार्ग पर सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है। बृहस्पतिवार को भी मंगलौर कस्बे में नेशनल हाइवे को पार करते समय 50 वर्षीय अधेड़ को कार ने टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके पर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सो ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। एसआई कमल रतूड़ी ने बताया की मृतक की शिनाख्त मोहम्मद मिया पुत्र इरफान निवासी सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.