• Sun. May 31st, 2026

मंगलौर में बिना लाइसेंस मांस विक्रेताओं के खिलाफ करवाई, अवैध पशु कटान के खिलाफ पुलिस सख्त

ByAkeel Ahmad

Mar 22, 2023

 

मंगलौर। बिना लाइसेंस के मांस बेचने वालो के खिलाफ मंगलौर पुलिस की कार्रवाई के बाद मांस विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मांस विक्रेताओं के शटर पर ताला लगना शुरू हो गया। दरअसल पुलिस को मंगलौर कस्बे में बिना लाइसेंस के मांस बेचने व अवैध पशु कटान की सूचना लगातार मिल रही थी। सूचना के बाद पुलिस ने सभी मंगलौर कस्बे मांस का व्यापार करने वाले व्यापारियों को बिना लाइसेंस मांस बेचने या अवैध पशु कटान किए जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद बुधवार को मंगलौर कस्बा चौकी इंचार्ज ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में बिना लाइसेंस मांस बेचने वालो के खिलाफ़ करवाई की। पुलिस की कार्रवाई के चलते मांस विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और अधिकतर दुकानों के शटर पर ताले लटक गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस के मांस बेचने वाले व्यापारी को हिरासत में लिया और और मांस को कब्जे में लेकर चिकित्सक जांच के लिए भेज दिया। कस्बा चौकी इंचार्ज ने बताया पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत हिरासत में लिए गए लोगो के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.