• Thu. Mar 26th, 2026

221 किलो संरक्षित मांस के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, दो फरार

ByAkeel Ahmad

Apr 13, 2023

भगवानपुर

भगवानपुर पुलिस ने संरक्षित मांस के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है जबकि दो आरोपी फरार हो गए। भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खेलपुर में आम के बाग के पास तीन व्यक्ति गौकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची। जहां पर 03 व्यक्ति द्वारा गौकशी कर रहे थे। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति मौके से फरार हो गये तथा शाहबाज पुत्र कदीर निवासी ग्राम सिकन्दरपुर भैसवाल को मौके पर ही 221 किलोग्राम संरक्षित मांस ,गौकशी उपकरण , मो0सां0 प्लसर के साथ पकड़ा गया। तथा मौके रईस पुत्र बाबन नि0 सिकन्दरपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर व रिजवान पुत्र मुकर्रम निवासी ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है
पुलिस टीम में व0उ0नि0 सतेन्द्र सिंह बुटोला , उ0नि0 पुनीत दनोषी का0 राजेन्द्र कुमार,का0 अजय जोशी , हो0गार्ड उदयपाल , हो0गार्ड नीटू शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.