
मंगलौर।बिना लाइसेंस मीट का कारोबार करने वालो के खिलाफ मंगलौर पुलिस करवाई करने में जुट गई है मंगलौर पुलिस ने कस्बे में छापेमारी कर अवैध रूप से बिना लाइसेंस मीट का व्यापार करने वाले की दुकान पर छापेमारी की मौके पर 140 किलो मीट बरामद किया गया। मौके पर ही मीट की जांच के लिए पशु चिकित्साधिकारी डॉ विनय कुमार को गोमांस के शक पर जांच के लिए बुलाया गया लेकिन मीट गोमांस का नही पाया गया। पुलिस ने बिना लाइसेंस मीट बैचने के आरोप में दो आरोपियों को हिरासत में लिया और मीट को कब्जे मे लेकर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत करवाई की गई। कस्बा चौकी इंचार्च अकरम अहमद ने बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बिना लाइसेंस अवैध मीट का कारोबार करने वालो के खिलाफ कड़ी करवाई की जा रही है। इससे पहले भी कई बार मंगलौर में मीट का कारोबार करने वाले कारोबारियों को कई बार बिना लाइसेंस मीट का कारोबार करने के खिलाफ चेतावनी दी गई थी लेकिन उसके बाद भी घरों में ही आवेश तरीके से पशु कटान कर मीट का कारोबार कर रहे है। उन्होंने बताया की ये करवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
