• Sun. May 31st, 2026

कर्नाटक में आए चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस में खुशी का माहौल

ByAkeel Ahmad

May 13, 2023

मंगलौर

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को जीत के बाद मंगलौर कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव काज़ी निज़ामुद्दीन के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। राष्ट्रीय सचिव काज़ी निज़ामुद्दीन को कर्नाटक चुनाव में प्रेक्षक बनाया गया था। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की बाद काज़ी निज़ामुद्दीन ने बताया की जनता भाजपा की धार्मिक भावनाओं के झांसे से ऊब चुकी है। कर्नाटक की जनता ने विकास को लेकर वोट किया है। भाजपा सरकार ने केवल जनता को लूटने का काम किया है। और आगे भी कई राज्यों में चुनाओ होने है जिसके नतीजे भी चौकाने वाले होंगे। वहां भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। जनता अब समझ चुकी है। ये देश लोकतंत्र और संविधान से चलता है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ देश में भी अपनी सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.