• Fri. Mar 27th, 2026

मंगलौर में दूध, बादाम और कोल्डड्रिंक पीने वाला बकरा बना आकर्षक का केंद्र

ByAkeel Ahmad

May 13, 2023

मंगलौर
मंगलौर कस्बे के सरायअज़ीज़ मौहल्ला निवासी मेहरदीन एक बकरे को पाल रहे है। बकरे का नाश्ता दूध और बादाम से होता है। दिनभर का खाना फलों के साथ शुरुवात होती है। बकरे के मालिक ने बताया बकरे की खासियत है कि उसके शरीर पर अल्लाह और मौहम्मद लिखा हुआ है। बकरे की परवरिश करने वाले मेहरदीन इस बकरे को ढाई साल से पाल रहे है। इसकी पीठ पर अल्लाह और मौहम्मद का निशान बना हुआ है। बकरीद के त्यौहार पर इस बकरे की खरीदारी के लिए लोग आए हुए थे और इसे खरीदने के लिए 9 लाख रुपए तक की पेशकश की थी। लेकिन उन्होंने इसे बेचने से इंकार कर दिया। मेहरदीन ने बताया की वो पेशे से मजदूर है और अपनी मजदूरी का बड़ा हिस्सा बकरे की परवरिश में खर्च करता है। इसके लिए दूध बादाम चने और फल खिलाता है। उन्होंने बताया कि बकरे को खरीदने के लिए काफी लोग आ रहे है लेकिन वह इस बकरे को बकरीद के मौके पर बेचना चाहते है और इसकी कीमत भी 50 लाख रुपए बताते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.