मंगलौर
पुलिस ने वाहन चोरी कर पार्ट्स की अदला-बदली का खेल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बाइक चोरी कर उनके पार्टस की अदला बदली कर देते थे और फर्जी कागज इंजन व चेसिस नंबर बदल कर आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि हर जोली जट्ट मैं कुछ व्यक्ति बाइक के इंजन व चेचिस नंबर बदल कर फर्जी तरीके से कागज तैयार कर वाहन को उपयोग में ला रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को खुली हुई बाइक व बाइक के फर्जी कागजों के साथ दबोच लिया। मौके से दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी संदीप पुत्र रामपाल निवासी हरजोली जट, सुमित पुत्र कालूराम निवासी कगवली कोतवाली मंगलौर है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल, उपनिरीक्षक हाकम सिंह, हेड कांस्टेबल विकास, कॉन्स्टेबल अरविंद, कांस्टेबल किशन देव राणा, पीआरडी धर्मेंद्र शामिल रहे
