• Sat. Mar 28th, 2026

झबरेड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह पकड़ा ,एक दर्जन मोटरसाइकिलें बरामद, चार गिरफ्तार

ByAkeel Ahmad

Jun 2, 2023

झबरेडा

झबरेड़ा पुलिस के हाथ अहम कामयाबी लगी है। झबरेड़ा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक दर्जन मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकडे गये आरोपी नशे का अपना शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी किया करते थे। एसएसपी हरिद्वार की कार्यशैली अपराधियों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा पुलिस टीमों को अपराधियों के गिरेबां तक पहुंचने के लिए नए नए सर्विलांस के तरीके अपनाए जाने एवं मैन्युअल पुलिसिंग पर फोकस करने हेतु समय-समय पर निर्देशित किया जाता है। चोरी किए गए वाहनों को बरामद करने व इन घटनाओं में लिप्त विभिन्न गिरोह से पर्दा उठाने के लिए SSP हरिद्वार अजय सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दोपहिया वाहनों की चोर गिरोह के 04 बेहद शातिर सदस्यों.विशाल उर्फ विशू पुत्र भजन सिह निवासी बेहडकी सैदाबाद, विक्की ,.राजन पुत्र मागेराम निवासी ग्राम बरवाला थाना शाहपुर जिला मु0नगर हाल पता कुन्जा रोड इकबालपुर , नितिश पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम हासिमपुर थाना देवबन्द को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस टीम में SO झबरेड़ा धर्मेन्द्र राठी, उ0नि0 मनोज कुमार,उ0नि0 नवीन सिंह चौहान,
का0 नसीबुद्दीन,का0 मुकेश,का0 देवेश,.का0 रणवीर,का0 सुनील कुमार,का0 बसंत कुमार,का0 महिपाल CIU रुड़की,का0 रविंद्र खत्री CIU रुड़की शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.