• Sun. Mar 29th, 2026

उत्तराखंड परिवहन विभाग की बस के हुए ब्रेक फेल, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

ByAkeel Ahmad

Jun 7, 2023

मसूरी

मसूरी में एक बार फिर बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। मसूरी में उत्तराखंड परिवहन विभाग की बस के ब्रेक फेल हो गए, बस ड्राइवर की सूझबूझ से बस में बैठे 40 यात्रियों की जान बच गई। बताया जा रहा है कि शाम के समय मसूरी लाइब्रेरी बस स्टैंड से देहरादून के लिए 40 यात्रियों को लेकर चली थी ।  200 मीटर आगे जाकर अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए जिससे बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई । बस चालक द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी की तरफ टक्कर मार दी जिससे बस में बैठे 40 लोग बाल-बाल बच गए बस में बैठ यात्रियों ने कहा कि उत्तराखंड रोडवेज की बस का हाल बेहाल है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से मांग की है कि मसूरी में उत्तराखंड परिवहन की नई बसों को संचालित किया जा सके जिससे कि देश विदेश से मसूरी घूमने आ रहे यात्री अपनी यात्रा को सुरक्षित कर सके

Leave a Reply

Your email address will not be published.