झबरेड़ा
झबरेड़ा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग पीड़िता को भी बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार नाबालिग
को आरोपी ले गया था। परिवार वालों ने थाना झबरेड़ा में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ले रही थी। पुलिस ने पीड़िता को नहर पटरी रुड़की से बरामद किया गया तथा आरोपी सलमान पुत्र नसीम निवासी ग्राम भलस्वागज को गिरफ्तार कर लिया । अभियोग में धारा 376 व पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी हुई है। पुलिस टीम में धर्मेंद्र राठी एस ओ झबरेड़ा, उप निरीक्षक मनोज कुमार, म0उ0नि0 डिंपल जोशी,
है0 कां0 नूर हसन, कांस्टेबल वीरेंद्र तोमर शामिल रहे।
