• Sun. Mar 29th, 2026

एआरटीओ रुड़की ने चलाया चेकिंग अभियान

ByAkeel Ahmad

Jun 14, 2023

रूडकी

एआरटीओ रुड़की ने पुलिस के साथ मिलकर एआरटीओ कार्यालय के बाहर दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रशासन एल्विन रॉक्सी द्वारा एआरटीओ रुड़की कार्यालय के बाहर आसपास की दुकानों में क्या-क्या कार्य किए जाते हैं , संदिग्ध व गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चेकिंग की गई। एआरटीओ प्रशासन एल्विन रॉक्सी ने बताया की कार्यालय में आने वाले लोगों को कोई असुविधा ना हो और कोई अतिरिक्त शुल्क ना लिया जाए उसी को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति दलाली करता हुआ या लोगों को असुविधा देता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान यह एआरटीओ प्रशासन एल्विन रॉक्सी, एआरटीओ प्रवर्तन कुलवंत चौहान, परिवहन कर अधिकारी अनिल नेगी, अजय आर्य, राकेश राठौर, नितिन, पंकज, अश्वनी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.