रूडकी
स्वच्छ उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है। 12 से 18 तक विशेष स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में एआरटीओ रुड़की ने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया
गया। स्वच्छता अभियान में एआरटीओ और कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। समापन के अवसर पर एआरटीओ प्रशासन एल्विन रॉक्सी ने न केवल श्रमदान किया बल्कि अपने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। एल्विन रॉक्सी ने कहा कि यह अभियान आज भले ही समापन की ओर है। लेकिन स्वच्छता का अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन एल्विन रॉक्सी सहित एआरटीओ प्रवर्तन कुलवंत चौहान, आर आई अजय कुमार आर्य, सईद अहमद, अजय आदि शामिल रहे।
