कनखल
राहगीरों से लूट करने वाले दो आरोपियों को कनखल पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पकडे गए आरोपी राहगीरों को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम देते थे।
7 मई को मोहल्ला चौपाड कनखल निवासी युवती का कुम्हारगढ़ा कनखल क्षेत्र से 2 अज्ञात बाइक सवार द्वारा मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने जियापोता जाने वाले नगर मार्ग से मोबाइल लूट के 2 आरोपियों शिवम पुत्र गम्भीर निवासी ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी , गौरब पुत्र मंगलराम नि0 ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी को घटना में प्रयुक्त बाइक व लूटे गए मोबाइल के साथ दबोच लिया पुलिस टीम में एस ओ नितेश शर्मा , उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर चौकी प्रभारी जगजीतपुर,उ0 नि0 उपेंद्र, उ0 नि0 कमल कांत रतूडी , का0 प्रलव चौहान, का0 गजय तोमर,
का0 बलवंत ,का0 सत्येंद्र शामिल रहे।
