• Fri. Mar 27th, 2026

168 ग्राम अवैध चरस के साथ पुलिस द्वारा एक को दबोचा

ByAkeel Ahmad

Jun 25, 2023

भगवानपुर

नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ भगवानपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। भगवानपुर पुलिस ने 168 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। भारत जन जागरूकता अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम सिसौना से एक अभियुक्त नफीस पुत्र मुख्तयार अली निवासी ग्राम सिसौना थाना भगवानपुर
को 168 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह,का0 हिमान्शु चौधरी, का0 शामिल अनिल तोमर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.