
मंगलौर। कावड़ मेला संपन्न होने के बाद कई कावड़िए अपने परिजनों से बिछड़ गए तो मित्र पुलिस उन बिछड़े परिजनो के लिए मसीहा बनकर गुमशुदा को खोज कर परिवार की खुशियां लौटाई।
अपने बिछड़ो की तलाश में मित्र पुलिस का योगदान सराहनीय रहा। मंगलौर कोतवाली में रविवार को रोती बिलखती दिल्ली निवासी एक युवती पुलिस के पास पहुंची और अपने इकलौते भाई को तलाश करने की गुहार लगाने लगी। युवती को रोती बिलखती देख पुलिसकर्मी ने युवती का डाडंस बंधाया और प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बिना समय गुजारे भाई की खोज के लिए सिपाही सुरेंद्र शर्मा और सिपाही नंदकिशोर को तत्काल तलाश करने के लिए भेज दिया।

सिपाहियो ने तुरंत बताए हुए हुलिए और फोटो की मदद से गुमशुदा की तलाश शुरू करदी। सिपाहियो ने मंगलौर क्षेत्र के आसपास चल रहे भंडारे, ढाबे सहित खोजना शुरू कर दिया और अखिरखार सिपाहियो की मेहनत रंग लाई और बिछड़े भाई को अब्दुल कलाम चौक के निकट से बरामद कर लिया और बहन से मिला दिया। भाई को पाकर बहन के आंसू नही रुक और मित्र पुलिस का धन्यवाद कर मंगलौर पुलिस का आभार जताया।
