
मंगलौर कस्बे में मंगलवार देर शाम ज्वैलर्स का अज्ञात चोरों द्वारा कैश से भरा बैग चोरी किए जाने की घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमे ज्वैलर्स अपनी दुकान का शटर बंद कर ताला लगा रहा था और केश से भरा बैग शटर के बाहर टांग रखा है ज्वैलर्स स्वामी की बैग से नजर हटने के बाद चेहरे पर मास्क लगा कर दुकान के बाहर खड़े अज्ञात चोर ने बड़े सकून के साथ बैग को चैनल से उतारा और चलता बना, बैग में करीब तीन लाख रुपए बताए जा रहे है। आगे जाकर अज्ञात चोर बाइक पर सवार होकर रफू चक्कर हो गया। पुलिस सीसीटीवी के मदद से चोरों की तलाश में जुटी हुई है सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात चोर अपने दो अन्य साथियों के साथ दिखाई दिया है। और काफी देर से दुकान के बाहर चक्कर लगा रहा था। वही इस घटना पर सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान ने बताया की दुकानदार ने अपना बैग दुकान के शटर के बाहर लगे चैनल पर टांग दिया था और अज्ञात चोर उस बैग को उतार कर ले गया बैग चोरी हो जाने की घटना की जानकारी भी पड़ोस के दुकानदारों ने ज्वैलर्स स्वामी को दी है। उन्होंने बताया की चोरो की तलाश में टीम जुटी हुई है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
