• Sun. Mar 29th, 2026

अवैध स्मेक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

ByAkeel Ahmad

Aug 6, 2023

मंगलौर

मंगलौर पुलिस द्वारा नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत मंगलौर पुलिस ने 6.15 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया वह यह स्मैक जैनपुर थाना लक्सर से खरीद कर लाता हूं। तथा गांव देहातों मैं छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता हूं। जिससे उसे अच्छा मुनाफा होता है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक एक युवक को 6. 15 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया। आरोपी साजिद पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला बाहरी किला लंढौरा का रहने वाला है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जूटा रही है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी महेश जोशी, उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल अरुण शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.