• Thu. Mar 26th, 2026

मंगलौर पहुंचे सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, सरकार की गिनाई उपलब्धि

ByAkeel Ahmad

Aug 6, 2023

मंगलौर
मंगलौर कस्बे में महामंडलेश्वर मैत्री यति के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए हरिद्वार सांसद व पूर्व शिक्षामंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक मैत्री यति के आश्रम पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई भाजपा कार्यकर्ता आश्रम पहुंचे। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जनता को अवगत कराए जाने की अपील की। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। हरिद्वार जनपद में कई योजनाओं का लाभ भी हरिद्वार की जनता को मिल रहा है। विकास तेजी के साथ बढ़ रहा है। मोदी सरकार द्वारा रुड़की रेलवे स्टेशन को डिजिटल बनाए जाने वाली योजना में रखकर हरिद्वार जनपद की जनता को बड़ी सौगात दी है। रुड़की का रेलवे स्टेशन हाइटेक श्रेणी में होगा। जनपद की जनता मोदी सरकार का आभार जता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.