मंगलौर
चेकिंग के दौरान मंगलौर पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के परिपेक्ष में सन्दिग्ध व्यक्तियो के चेकिंग के आदेश के बाद मंगलौर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। मंगलौर के भगवानपुर चंदनपुर में चेकिंग के दौरान स्कूटी पर सवार युवक की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान युवक के पास से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी अमन पुत्र आजाद निवासी बहादरपुर लक्सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए आरोपी के अपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है । पुलिस टीम में उप निरीक्षक राकेश कुमार, H.C रियाज अली, कॉन्स्टेबल राजेश देवरानी शामिल रहे
अवैध पिस्टल के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
