• Sun. May 31st, 2026

मंगलौर में चला सत्यापन अभियान, बिना लाइसेंस मीट का कारोबार करने वालो पर भी हुई कार्रवाई

ByAkeel Ahmad

Aug 27, 2023

मंगलौर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश के बाद मंगलौर कस्बे में चल रहे अवैध पशु कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात लोगो के खिलाफ़ बिना लाइसेंस मीट का व्यापार करने वाले के खिलाफ दस हजार रूपए का कोर्ट चालान किया गया।

रविवार को कोतवाली प्रभारी महेश जोशी के निर्देश के बाद एसएसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में कस्बा चौकी टीम और पीएसी फोर्स ने मिलकर मंगलौर कस्बे में सत्यापन अभियान चलाया गया

जिसमे तीन मकान स्वामियों का चालान काटा गया। उसके बाद कस्बे मे ही बिना लाइसेंस अवैध रूप से चलाई जा रही मीट की दुकानों पर भी कार्यवाई करते हुए सात लोगो के खिलाफ कोर्ट चालान किए गए। साथ ही आगे से बिना लाइसेंस अवैध मीट का कारोबार करने वालो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाई की भी चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.