मंगलौर
जनपद हरिद्वार में अपराध पर लगाम कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन के बाद अपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। जिससे अपराधियों पर लगाम कसी जा सके। इसी क्रम में मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए आदतन गौकशी करना, मारपीट, अवैध शस्त्र रखना व चोरी के मामलो में कई बार जेल जा चुके आरोपियों में चार लोगो के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। गुंडा अधिनियम के तहत रहमान पुत्र सोनू , मुराद पुत्र जमशेद निवासीगण कुमराड़ी मंगलौर, व फईम पुत्र कंटू निवासी टांडा भंहेड़ा, सन्नी उर्फ जितेंद्र पुत्र राजकुमार निवासी उदलहेड़ी मंगलौर के खिलाफ कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया की इन सभी आरोपीयो के खिलाफ क्षेत्र में गोकशी, मारपीट करने अवैध शस्त्र को रखने सहित कई अपराधिक मामले दर्ज है। इसलिए इन सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
