• Sun. Mar 29th, 2026

मंगलौर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

ByAkeel Ahmad

Sep 9, 2023

मंगलौर
मंगलौर कस्बे में कृष्णा जन्माष्टमी पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया गया। सुंदर झांकियो के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ शोभा यात्रा मैत्री यति आश्रम से लेकर हनुमान चौक होते हुए गंगनहर तक निकाली गई। जन्माष्टमी की शोभायात्रा में पहुंचे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा की जन्माष्टमी का पर्व भगवान् कृष्ण के जन्मोत्सव पर मनाया जाता है| उन्होंने धरती पर मानव रूप में जन्म लिया था वे मानव जीवन को बचाने के लिए और मानव के दुखों को दूर कर सकते हैं। इस पर्व पर बहुत से हिन्दू धर्म के अनुयाई व्रत रखते है ताकि वे भगवान् कृष्ण को प्रसन्न कर सके| वही मंगलौर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के पुत्र आमिर अंसारी ने शोभा यात्रा में भक्तों और कमेटी के सदस्यों को शॉल भेट कर प्रसाद वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.