• Sun. Mar 29th, 2026

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

ByAkeel Ahmad

Sep 18, 2023

 

रुड़की । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रुड़की के ज़िला अध्यक्ष अफ़ज़ाल अली ने अल्पसंख्यक मोर्चा के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भगेड़ी महावतपुर विधानसभा खानपुर में सोमवार को कराया गया। इमलीखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया जिसमें 200 से अधिक लोगों का हेल्थ चेकअप किया गया। इस मौके पर अफ़ज़ाल अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस तरहा के हेल्थ कैम्प उत्तराखंड भजपा अल्पसंख्यक मोर्चा लगातार आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में इस निःशुल्क स्वस्थ कैम्प का आयोजन भंगेड़ी महावतपुर में किया गया। जिसमे कोलेस्ट्रोल , किड्नी टेस्ट ( क्रीएटनिन लेवल ), शुगर लेवल व बीपी की जाँच एक्स्पर्ट द्वारा की गई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जनसेवा के कई कार्यों को प्रारम्भ कर रहा है। इस मोके पर डॉ कुणाल सिंह, डॉ नवीन रावत, डॉ ज्योति बसेड़ा रावत, दीपक कुमार भारद्वाज PH, अब्दुल कादिर PH, अरविंद सैनी LT मोहम्मद आसिफ LT मेडिकल टीम के साथ ज़िला अध्यक्ष अफ़ज़ाल अली, हाजी नफीस रंगरेज़ मण्डल अध्यक्ष लंढौरा (अ स मोर्चा) जिला उपाध्यक्ष मोमीन अंसारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य राव इसरार पुंडीर,जिला महामंत्री शहनवाज उर्फ सोनू, सुबोध शर्मा जी, बूथ अध्यक्ष सतपाल,एवं अन्य पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.