• Sat. Mar 28th, 2026

मंगलौर पुलिस ने भारत में खेले जारहे विश्वकप में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे स्टोरिये को दबोचा, 53400 रुपए किए बरामद

ByAkeel Ahmad

Oct 8, 2023

मंगलौर। भारत में खेले जारहे क्रिकेट वर्ल्डकप में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले स्टोरिये का मंगलौर पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। मंगलौर क्षेत्र के लिब्बेरहेडी गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए हुए भारत में खेले जारहे विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी से 53 हजार 400 रुपए भी बरामद किए है साथ ही ऑनलाइन सट्टा लगाने में प्रयोग होने वाले मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है।

दरअसल मंगलौर कस्बा निरीक्षक नवीन नेगी को मुखबिर से सूचना मिली की मंगलौर क्षेत्र के लिब्बेरहेडी गांव में शहजाद पुत्र नईम भारत में हो रहे विश्वकप क्रिकेट खेल में ऑनलाइन सट्टा लगा रहा है। मुखबिर की सूचना मिलने के बाद टीम में सिपाही मनोज मिनान व सिपाही शहजाद के साथ मिलकर आरोपी को ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम अभियोग में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.