मंगलौर
मानसिक रूप से परेशान घूम रही लड़की को पुलिस ने परिजनों से मिला दिया। लड़की को पाकर परिजनों की आंखों में आंसू छलक गए । परिजनों ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया। कोतवाली मंगलौर को सूचना मिली कि एक बालिका जो काफी समय से बस स्टैंड मंगलौर में घूम रही है तथा अपना नाम, पता नहीं बता पा रही है सूचना पर तत्काल थाने से महिला सिपाही को भेज कर बालिका को थाने पर लाया गया थाने पर बालिका को तसल्ली देते हुए उसका नाम पता पूछा गया परंतु उक्त बालिका द्वारा अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी तत्पश्चात बालिका की फोटो आसपास थाना चौकी में प्रचार किया गया जिसके फल स्वरुप उक्त बालिका के परिजन थाने पर आए बालिका के पिता निवासी हरी आश्रम कॉलोनी पतंजलि हरिद्वार द्वारा बताया गया कि बालिका अत्यधिक पढ़ाई के कारण डिप्रेशन में आ गई है तथा मानसिक रूप से परेशान है जिस कारण उसको पता नहीं रहता है कि मैं कहां हूँ। बालिका सुबह कोचिंग के लिए निकली तथा सुबह से अभी तक घर नहीं आई थी हमने काफी तलाश किया परंतु हमारी बालिका हमें नहीं मिली हम परेशान हो गए थे अपनी बालिका को सकुशल पाकर परिजनों केआंखों में आंसू छलक गए तथा उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद अदा किया।
