मंगलौर
मंगलौर के मोर्ये होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपावली मिलन कार्यकर्म का आयोजन किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाओ में जीते सभी प्रत्याशियों का सम्मान समारोह आयोजित कर सैकड़ो लोगो को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई। कार्यकर्म में पहुंचे हरिद्वार सांसद डॉ रमेश निशंक पोखरियाल कांग्रेस छोड़कर तीन बार सांसद रहे हरपाल सिंह साथी को भी भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित जनपद के कई भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए सांसद निशंक ने कहा की भाजपा केवल विकास कार्यों को गति देने में जुटी हुई है। जनपद में पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत जनता की जीत है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की पंचायत चुनाव में हरिद्वार की जनता दिखा दिया ही की केवल भाजपा पार्टी ही एक ऐसी पार्टी ही जो केवल विकास करने में सक्षम है। कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उसके साथ ही हरिद्वार के तीन बार सासंद रहे हरपाल सिंह साथी ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की मजबूत टीम देश में फिर से भाजपा का परचम लहराएगी
पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी ने थामा भाजपा का दामन
