• Sun. Mar 29th, 2026

मंगलौर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री रिटायर जनरल वी के सिंह

ByAkeel Ahmad

Jan 15, 2024

मंगलौर

हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री रिटायर जनरल वी के सिंह मंगलौर की गुड मंडी पहुंचे, जहां पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और केंद्रीय राज्य मंत्री रिटायर जनरल वी के सिंह का स्वागत किया । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं सहित उन्होंने मंगलौर गुड मंडी में स्थित शिव मंदिर में सफाई अभियान चलाया । और भाजपा द्वारा चलाया जा रहा दीवार लेखन अभियान को लेकर भी दीवार लेखन किया । इस दौरान रिटायर जनरल वी के सिंह ने कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद आज अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनने से देशवासियों में खुशी का माहौल है । वहीं हरिदार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री के दौरे से कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.