मंगलौर
मंगलौर विधानसभा की अगर बात करें तो वहाँ कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस छोड़ बसपा में गए मरगूब कुरैशी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थामा है ।
उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी है कि उन्हें कांग्रेस ने कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है और 27 जनवरी को एक बड़े कार्यक्रम के दौरान उनको पत्र भी सौंप दिया जाएगा ।
मरगूब कुरेशी ने ऐलान किया कि वह पूरे दमखम के साथ उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए काम करेंगे
वही पूर्व राजमंत्री आदित्य राणा ने कहा कि कांग्रेस के विधायक और एम पी को भारी मतों से जिताकर लोकसभा और विधानसभा में भेजने का काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा, पूर्व महासचिव कांग्रेस युवा मोर्चा परवेज़ अहमद,अनीस,अब्दुस्समद,हयात,इरशाद,मोनू, मंसूर,नौशाद, गुफरान असलम अकरम आदि मौजूद रहे।
