• Sun. Mar 29th, 2026

अचानक मंगलौर पहुंचने पर करतार सिंह भडाना का हुआ जोरदार स्वागत

ByAkeel Ahmad

Feb 7, 2024

मंगलौर

हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे करतार सिंह भड़ाना अचानक मंगलौर पहुंच गए। वह मंगलौर से होते हुए देहरादून जा रहे थे। करतार सिंह भड़ाना के मंगलौर पहुंचते ही लोगो की भीड़ जमा हो गई और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। मंगलोर में अचानक पहुंचे करतार सिंह भड़ाना से उपचुनाव की सुबगुबाहट भी शुरू हो गई। मंगलोर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में करतार सिंह भड़ाना की एंट्री ने सभी पार्टी के नेताओ को चौका दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा की मंगलौर की जनता ने जो उन्हें सम्मान दिया है उसका कर्ज वह नही उतार पाएंगे। मंगलोर उपचुनाव में अगर उन्हें मोका मिला तो वह मंगलौर में ऐतिहासिक विकास कराएंगे जो आज तक मंगलौर के जनप्रतिनिधि नही करा पाए। उन्होंने कहा की वह इस मंगलौर को बैंगलोर बनाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। करतार सिंह भड़ाना मंगलौर से अपने दामाद को भी मंगलौर विधानसभा चुनाव लडा चुके है। ऐसे में फिर से उपचुनाव में अपनी दावेदारी ठोकने वाले करतार सिंह भड़ाना ने अन्य विरोधी दावेदारों में हलचल शुरू करा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.