
मंगलौर कस्बा चौकी में तैनात प्रभारी चित्रगुफ्त का प्रमोशन होने के बाद चमोली जिले में नवीन तैनाती हुई हे। प्रभारी का तबादला होने के बाद कोतवाली निरीक्षक शांति कुमार ने कोतवाली परिसर में विदाई समारोह आयोजन कर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया. स्वागत करते हुए प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने उनके द्वारा क्षेत्र में शांति बनाये जाने के माहौल की प्रशंसा करते हुए उनको विदाई दी। चित्रगुप्त मंगलौर कोतवाली के मंगलौर कस्बा चौकी इंचार्ज थे हाल ही में हुई पदोन्नति पर चित्रगुप्त को इंस्पेक्टर बनाया गया है। नई लिस्ट के आधार पर नवनियुक्त निरीक्षकों के तबादले किए गए, प्रमोशन के बाद चित्रगुप्त को चमोली जिले में स्थानांतरण किया गया। इस विदाई समारोह कार्यक्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली, उपनिरीक्षक नीरज रावत, महिला उपनिरीक्षक मनसा ध्यानी, महिला उपनिरीक्षक नीलम , उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक मनोज kathit, उप निरीक्षक राकेश डिमरी,उप निरीक्षक ग़जपाल सिंह, हरभजन, सिपाही नंदकिशोर, अरविंद कुमार, आमिर, आदि शामिल थे।
