• Sun. Mar 29th, 2026

ओवरलोड वाहनों को लेकर चलाया गया स्पेशल अभियान

ByAkeel Ahmad

Jun 27, 2025

लक्सर

कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने मुस्तेदी बरतना शुरू कर दिया है हर मोर्चे पर प्रशासन कठोर कदम उठा रहा है लक्सर में हरिद्वार व रुड़की परिवहन विभाग टीम के साथ लकसर तहसीलदार व लक्सर पुलिस ने ओवरलोड वाहनों सहित अन्य सभी प्रकार की वाहनों के खिलाफ एक स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जिसमें वाहनों की फिटनेस ओवरलोडिंग आदि को लेकर जांच की गई इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा संयुक्त टीम ने 50 से ज्यादा वाहनों के चालान काटे और कई वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई आरटीओ ने बताया कि नियमों के साथ किसी भी प्रकार की अनदेखी नहीं की जाएगी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कावड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है ओवरलोड वाहनों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नियमों की अनदेखी करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी परिवहन विभाग पुलिस व तहसील प्रशासन हर मोड़ पर अलर्ट है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.