
मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एसएसपी हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई करने के लिएनिर्देशित किया गया है।जिस क्रम में प्रभारी कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना अंतर्गत पुलिस टीम का गठन कर प्रतिदिन सन्दिग्ध वाहनो की चेकिंग कार्य में लगाया गया तथा अलग-अलग क्षेत्र में नशा माफिया के विरुद्ध टास्क दिया गया। जिसके फलस्वरुप रविवार को मंगलौर क़स्बा पुलिस चौकी प्रभारी बलबीर सिंह, हेडकांस्टेबल श्याम बाबू व सिपाही उत्तम सिंह ने बबलू पुत्र चंद्रपाल निवासी क़ुरडी मंगलौर को 7.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकडा हैं. जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कराया गया है
