
मंगलौर कस्बा चौकी पुलिस ने एएसई गजपाल ने पुलिस टीम के साथ मिलकर किला में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगलौर में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने छात्र छात्रों को बताया कि नशा मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से नुकसानदायक है। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से कहा कि वे नशे की आदतों से खुद को दूर रखें और समाज को नशामुक्त बनाने में सहभागी बनें। इस दौरान बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। स्कूल में विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे न केवल खुद नशे से दूर रहेंगे, बल्कि दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे। पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में अन्य स्कूलों और कॉलेजों में भी चलाया जाएगा।
