
दरअसल मंगलौर क्षेत्र के लिब्बेरहेड़ी गांव निवासी लवकुश व सुनील मामूली विवाद को लेकर कोतवाली मंगलौर में प्रार्थना पत्र लेकर एक दूसरे की शिकायत करने आए थे। कोतवाली में तैनात दिवसीय अधिकारी एएसआई नरेंद्र राठी ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष कोतवाली परिसर में ही उग्र होकर एक दूसरे को गोली मारकर जान से मारने की धमकी देने लगे, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए दिवसीय अधिकारी ने दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ उक्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया ओर दो लोग लवकुश पुत्र जयपाल व सुनील कुमार उर्फ बाबू पुत्र सोहनपाल को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई हे।
