• Sun. Mar 29th, 2026

रविदास जयंती को लेकर क्षेत्र के लोगों के साथ की बैठक

ByAkeel Ahmad

Jan 30, 2026

मंगलौर

मंगलौर कोतवाली में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान रविदास कमेटियों के लोग शामिल हुए। आपको बता दें की आगामी त्योहार रविदास जयंती को लेकर पुलिस की ओर से भी पुरी तैयारी कर ली गई है और पुलिस प्रशासन अलर्ट है इसी को देखते हुए कोतवाली मंगलौर में एक महत्वपूर्ण बैठक कोतवाली क्षेत्र के रविदास जयंती से संबंधित लोगों की बैठक ली गई जिसमें पुलिस की ओर से निर्देशित किया गया कि गुरु रविदास जयंती को शान्ती पूर्ण तरीके से मनाया जाए और कोई भी उपद्रव ना फैलाया जाए साथ ही पुलिस की ओर से कहा गया कि रविदास कमेटी के लोग भी पुलिस के साथ-साथ सहयोग करें जिससे रविदास जयंती शोभायात्रा को भी अच्छे तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.