
मंगलौर। देशभर में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। उत्तराखंड प्रदेश में भी कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आगाज करने जा रही हैं। जिसकी शुरुवात हरिद्वार जनपद से होगी। प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व मुखमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में आगामी 21 नवंबर से मंगलौर क्षेत्र से 3 दिवसीय भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद पद यात्रा शुरू करने जा रहे है। मंगलौर उद्दलहेड़ी में पूर्व राज्यमंत्री आदित्य राणा के यहां पहुंचे कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, व प्रदेश किसान कमेटी अध्यक्ष सुशील राठी, संयोजक सुधीर सैनी ने बताया की देश में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगो को जोड़ रहे है। ये पदयात्रा मंगलौर उद्दलहेडी से शुरू की जाएगी और उसका समापन सराय में किया जाएगा। प्रदेश में भी हरीश रावत के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली जाएगी जिसमे सेकडो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनपद हरिद्वार के क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक भी हिस्सा लेंगे। किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदेश सरकार से मांग की जाएगी। किसानों को 400 रुपए से अधिक गन्ना का मूल्य घोषित किए जाने, बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने वी पंचायत चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ गांव गांव जाकर चोपाल के माध्यम से लोगो से उनकी समस्या जानेंगे। हरिद्वार जनपद में कांग्रेस की पदयात्रा आगामी लोकसभा चुनाव में हरीश रावत की दावेदारी का भी संकेत माना जा रहा है। कांग्रेस ने इस पदयात्रा को भारत जोड़ो हरिद्वार बचाओ का नारा दिया है।
