• Fri. Mar 27th, 2026

सिटी हॉस्पिटल ने लगाया निशुल्क मैडिकल कैंप, सैकड़ों लोगो ने कराई निशुल्क जांच

ByAkeel Ahmad

Nov 25, 2022

 


मंगलौर में सीटी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया जिसमे मंगलौर क्षेत्र के आसपास गांव से आए मरीजों का चेकप कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।मंगलौर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने मेडिकल कैंप फीता काट कर निशुल्क सेवाए शुरू की गई। लंढौरा रोड पर इस्थित सीटी हॉस्पिटल द्वारा एक निशुल मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में फिजिशियन डॉ एसआर सिद्दीकी, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ कामना कुरीछ, डॉ एमके हयात, लेब टेक्निशन की टीम कैंप में शामिल रही। कैंप में ईसीजी, खून की जांच, शुगर, व मरीजों के लिए फ्री भर्ती की सुविधा के साथ मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाईयां दी गई। सिटी हॉस्पिटल के एमडी तंसर अली ने बताया की पिछले कई सालों से मंगलौर में सीटी हॉस्पिटल क्षेत्र में लोगो की सेवा कर रहा है। अस्पताल में मरीजों की भर्ती के लिए निशुल्क बेड व कई जांच भी निशुल्क की जाती है। निरंतर अपनी बेहतर सुविधा को बढ़ाने के प्रयास में है। देहात क्षेत्रों के गरीब लोगो के भी स्वास्थ्य की बेहतर जांच हो सके इसलिए इस निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। खून की जांच, दिल की जांच वी शुगर की जांचों से लेकर दवाई निशुल्क वितरित की जा रही है ताकि दुर्गम क्षेत्रों के लोगो को भी बेहतर इलाज मुहैया कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.