• Sun. May 31st, 2026

मेडिकल स्टोरो पर हुई छापेमारी से दवा व्यापारियों में मचा हड़कंप

ByAkeel Ahmad

Nov 24, 2022

लंढौरा


मेडिकल स्टोर की आड़ में कुछ लोग नशे का काला व्यापार कर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने  शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लंढोरा पुलिस ने क्षेत्र के करीब आधा दर्जन भर से मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर स्वामियों में हड़कंप मच गया और कई मेडिकल स्टोर बंद करके भाग गए।
जब पुलिस ने कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। तो कई अनिय‌मितता भी मिली। लंढोरा चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि मेडिकल स्टोर पर कई ऐसी प्रतिबंधित दवाएं भी बेची जा रही हैं। जिन्हें बेचना अवैध है। साथ ही यह भी पता लग रहा था कि कई नशीले इंजेक्शन बिना डॉक्टरों की प्रेसक्रिप्शन के बेचे जा रहै थी। सभी दुकानदारों को आगाह किया गया है कि यदि किसी के यहां भी इस तरह के इंजेक्शन बेचे गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.