• Fri. Mar 27th, 2026

नकली नोट से खरीद रहा था सामान, दुकानदार ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

ByAkeel Ahmad

Nov 24, 2022

हरिद्वार

हरिद्वार में पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 100 और 200 के 30 हजार की वैल्यू के नकली नोट बरामद हुए हैं पकड़ा गया शातिर अपराधी का नाम नरेश कुमार है जो बिजनौर जिले का रहने वाला है आरोपी खुद ही प्रिंटर से नोट प्रिंट करता था । सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में एक दुकान में नकली नोटों से सामान खरीदने पहुंचा था जैसे ही उसने दुकानदार को नकली नोट दिए दुकानदार ने नोटों की पहचान कर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने आरोपी की धुनाई कर दी और इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना पाकर पहुंची सिडकुल थाना पुलिस आरोपी को थाने में लेकर आई और उससे पूछताछ की तो उसने खुद नोटों की छपाई करने की बात कबूली। आरोपी के पास से पुलिस ने प्रिंटर और छपाई का रो मटेरियल भी बरामद किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.