• Fri. Mar 27th, 2026

मंगलौर पुलिस ने वांछित इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिये चलाया अभियान

ByAkeel Ahmad

Nov 25, 2022

मंगलौर

मंगलौर पुलिस ने गंभीर धाराओं में फरार चल रहे इनामी वांछित बदमाशों की धरपकड़ तेज कर दी है। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा वांछित ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश दिए गए है। कोतवाली मंगलौर पर दो अभियोगो में काफी समय से फरार चल रहे वान्छित 25 हजार रुपये के इनामी अंकित पुत्र सतीश निवासी ग्राम नारसन कला थाना मंगलौर जो कि हत्या की धारा वान्छित है और बलात्कार व पोक्सो मे वान्छित 10 हजार रु का ईनामी अभियुक्त बबलू पुत्र घसीटा निवासी ग्राम सकौती मंगलौर की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे पुलिस द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया व ईनामी धनराशि के बारे में अवगत कराया गया। तथा सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने के वारे मे अवगत कराकर क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया गया। पंपलेट छपवाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published.