• Fri. Mar 27th, 2026

24 घंटे के अंदर लापता बच्चियों को परिजनों से मिलवा कर एसएसपी ने निभाया अपना वादा

ByAkeel Ahmad

Nov 25, 2022

रुड़की

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने जबसे जिले की कमान संभाली है तभी से कोई भी शिकायत मिलने पर उसका जल्दी से जल्दी समाधान हो रहा है। रुड़की के जौरासी गांव की दो बच्चियां घरवालों की डांट से नाराज होकर मदरसे में पढ़ने के बाद कह कर कहीं गायब हो गई थी। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई इसको देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा पीड़ित परिवारों से उनके घर जाकर मुलाकात की और मुकदमा दर्ज करते हुए आश्वासन दिया कि जल्दी ही दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया जाएगा। घर में बच्चियों की कोई फोटो ना होने के बावजूद भी पुलिस के द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखकर उनसे फोटो निकालकर तलाश शुरू कर दी। 24 घंटे से भी कम समय में हरिद्वार पुलिस ने बच्चियों को सकुशल बरामद कर परिजनों की चिंता दूर की। बच्चियों को सकुशल पाकर परिजनों ने एसएसपी हरिद्वार का शुक्रिया अदा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published.