• Fri. Mar 27th, 2026

हरिद्वार पुलिस ने 50 इनामियो को गिरफ्तार कर लगाई हाफ सेंचुरी

ByAkeel Ahmad

Dec 24, 2022

हरिद्वार जिले की कमान जब से एसएसपी अजय सिंह ने संभाली है। तभी से अपराधियों की शामत आई हुई है। हरिद्वार जिले में इनामी की गिरफ्तारी का अभियान रंग ला रहा है। जिले में 1 महीने से भी कम दिनों में 50 इनामी व 92 वांछित गिरफ्तार करके जेल भेजे गए हैं। मात्र 23 दिनों के भीतर 50 इनामी अभियुक्तों के 92 वांछितो को सलाखों के पीछे भेजकर हरिद्वार पुलिस राज्य भर में चल रहे अभियान में तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। हरिद्वार पुलिस के खौफ से लगभग दर्जन भर इनामी अभियुक्तों द्वारा पूरे भारतवर्ष में छुपने की कोई जगह न मिलने पर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया गया है। हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह की नीति अपराध छोड़ो या फिर हरिद्वार या जेल जाने को रहो तैयार को गति मिली है। हरिद्वार जिले के पुलिस लगातार इनामिओ की धरपकड़ में लगी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published.