• Fri. Mar 27th, 2026

मंगलौर पुलिस ने लापता महिला को उसके परिजनों से मिलाया, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

ByAkeel Ahmad

Dec 25, 2022

मंगलौर

उत्तराखंड पुलिस को मित्र पुलिस यूं ही नहीं कहा जाता उत्तराखंड पुलिस समय-समय पर ऐसे काम करती है कि लोग उत्तराखंड पुलिस का शुक्रिया अदा करते हैं। ऐसा ही मामला मंगलौर क्षेत्र में देखने को मिला। एक लापता महिला को मंगलौर पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया।पुलिस को सूचना मिली कि लंढोरा क्षेत्र में एक महिला मानसिक रूप से बीमार लावारिस अवस्था में घूम रही है ।इस पर तत्काल चौकी प्रभारी लंढौरा उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चेतक तथा एक महिला होम गार्ड को मौके पर भेजा गया। पूछताछ करने पर महिला ने स्वयं का नाम सुनंदा पुत्री सतपाल निवासी थाना सिवारा जिला बिजनौर बताया । महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही थी तथा आने का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बता पाई। थाना बिजनौर से जानकारी कर इसके परिजनों को सूचित किया कर,चौकी लंढोरा बुलाकर महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनों से मिलकर महिला के चेहरे पर मुस्कान आई, परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.